Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बड़ाबाजार में आग लगी तो भगवान ही मालिक, निगम-राज्य सरकार बेख़बर : मीना पुरोहित

भाजपा पार्षद ने अधिवेशन में कलाकार स्ट्रीट की खस्ता हालत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया

29 Jan 2026

बड़ाबाजार में आग लगी तो भगवान ही मालिक, निगम-राज्य सरकार बेख़बर : मीना पुरोहित

कोलकाता। भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित ने गंभीर और चिंताजनक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर बड़ाबाजार में आग लगती है तो बस भगवान ही मालिक होंगे, क्योंकि इस क्षेत्र की हालत ऐसी है कि किसी बड़े हादसे को रोक पाना प्रशासन के बस में नहीं रहेगा।

मीना पुरोहित ने आरोप लगाया कि नगर निगम और राज्य सरकार दोनों ही बड़ाबाजार की बदहाल स्थिति पर आंख मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में जर्जर इमारतों की भरमार है, संकरी गलियां हैं और अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे हालात में जरा-सी चूक भी भयावह अग्निकांड में तब्दील हो सकती है, जिससे भारी जान-माल का नुकसान तय है। भाजपा पार्षद ने अधिवेशन में कलाकार स्ट्रीट की खस्ता हालत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कहा कि सड़क लंबे समय से जर्जर है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को रोज़मर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। आरोपों का जवाब देते हुए मेयर फिरहाद हाकिम ने सदन को बताया कि कलाकार स्ट्रीट पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने विपक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि काम केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगा। मेयर ने कहा कि मार्च महीने में मैं स्वयं आपके साथ उस सड़क पर पैदल चलूंगा और स्थिति का जायज़ा लूंगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बड़ाबाजार में आग लगी तो भगवान ही मालिक : मीना पुरोहित
भाजपा पार्षद ने अधिवेशन में कलाकार स्ट्रीट की खस्ता हालत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News